Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गांजा तस्करी के रूप में दो लड़कियों सहित चार गिरफ्तार

गांजा तस्करी के मामले में आमतौर पर अधिकतर युवक ही पकडे जाते है इस बार तस्करी के मामले में दो लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा है । जानकारी अनुसार ट्रेन से गांजा तस्करी करते भिलाई की दो युवतियों सहित चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों के पास से 23 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। बताए अनुसार पकड़ी गई दोनों युवती बहनें हैं।

पुलिस के बताए अनुसार तेलघानीनाका चौक में मालधक्का रोड के पास दो युवतियां और दो युवक संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस ने चारों को पकड़ा। पूछताछ में चारों ने अपना नाम श्याम तांडी, शिव बघेल, निशा बग्गा और ईशा बग्गा बताया। चारों के बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें गांजे का पैकेट मिला। चारों के पास कुल 23 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत 2 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है। दोनों युवतियां और युवक भिलाई के रहने वाले हैं। चारों एसी कोच में सफर करते हुए ओडिशा गए थे। वहां से 2 हजार रुपए किलो में गांजा लेकर भिलाई लौट रहे थे। ट्रेन से उतरकर बस के लिए तेलघानी नाका पहुंचने कि जानकारी पुलिस को लग गई। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर नारकोटिक एक्ट के तहत जेल भेज दिया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें