खाजूवाला में एक बार फिर पोक्सो एक्ट के तहत नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हो गया है। आरोप है कि युवक ने अनेक बार लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसे शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो भी बनाए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
खाजूवाला थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया कि मंगलवार देर रात नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ है। नाबालिग पीड़िता के पिता ने खाजूवाला राहुल पूनिया नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ हैं। जिसमें आरोप हैं राहुल ने पीड़िता की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कई बार दुष्कर्म किया और शादी का झांसा भी दिया। इसके अलावा बहला फुसलाकर नाबालिग लड़की के अश्लील वीडियो भी बना लिए। जिसे वायरल करने की धमकी दी जा रही है। वहीं खाजूवाला पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच सीआई सुरेंद्र प्रजापत करेंगे। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या जांच के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती है। खाजूवाला में इससे पहले भी पोक्सो एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हो चुके हैं।




















