Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कुरुक्षेत्रः थाने के बाहर सब-इंस्पेक्टर को युवक ने जड़े थप्पड़, वायरल वीडियो, जानिए क्या है पूरा मामला

कुरुक्षेत्र : उपमंडल पिहोवा के सदर थाना परिसर के बाहर एक सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई करते हुए साफ देखा जा सकता है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पति-पत्नी के झगड़े पर थाने पहुंचे थे दोनों पक्ष

Advertisement Box

जानकारी के अनुसार, गांव असमानपुर निवासी संजय कुमार और उसकी पत्नी गीता के बीच झगड़ा हुआ था। गीता ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस दोनों को पिहोवा के सदर थाने ले आई। आरोप है कि थाने में मौजूद एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में था, जिसने महिला के पति के साथ मारपीट की। संजय कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस उन्हें रात में थाने लेकर आई थी। वहां एक सब-इंस्पेक्टर, जो नशे की हालत में था, ने उसके साथ बिना कारण मारपीट की। गीता ने बताया कि थाने में पुलिस ने कहा कि सुबह मामले का निपटारा कर देंगे। लेकिन जब वे बाहर निकले, तभी एक शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने उनके पति के साथ बदसलूकी और मारपीट शुरू कर दी।

DSP का बयान

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी निर्मल सिंह ने कहा कि उन्हें रात को इस घटना की जानकारी मिली थी। शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों और संबंधित पुलिसकर्मी को बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी|

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें