Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

करनाल में सीएम फ्लाइंग की रेड, एक ही मकान से पकड़े 53 सट्टेबाज… 12 लाख कैश बरामद

करनाल: करनाल के घरौंडा  की दुर्गा कॉलोनी में सीएम फ्लाइंग ने रेड करके 53 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। इनके पास से 12 लाख से ज्यादा की राशि बरामद हुई है, वहीं 40 से ज्यादा फोन बरामद हुए हैं।  ये अधिकतर लोग गाड़ियों पर आए थे तो गाड़ियों की चाबियां भी मिली। साथ ही साथ ताश, coins और Dise भी बरामद हुए हैं। ये लोग जो गिरफ्तार हुए हैं वो अलग अलग जिलों से आए हुए थे जो यहां पर आकर जुआ खेलते थे। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रिंकू कश्यप नामक व्यक्ति घरौंडा के रिहायशी इलाके में एक मकान में सट्टेबाजी का धंधा चला रहा है।

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी ने बताया एक व्यक्ति है जिसकी पनाह पर यहां जुआ खेला जाता था और वो व्यक्ति इनसे रोजाना 50 हजार रुपए लेकर जाता था ताकि इन पर कार्रवाई ना हो, अब उसको भी पकड़ने के लिए CM फ्लाइंग की टीम प्रयास करेगी। आज इन 53 आरोपियों को कोर्ट में पेश  किया जाएगा।

Advertisement Box

CM फ्लाइंग की ये एक बड़ी कामयाबी है, जिसमें CID और घरौंडा पुलिस की भूमिका भी रही। ये सभी एक घर के अंदर कमरे में बैठकर जुआ खेला करते थे और अब धरे गए हैं, यहीं पर इनके खाने पीने के सामान की भी व्यवस्था होती थी। फिलहाल CM फ्लाइंग और घरौंडा पुलिस जांच कर रही है।  सभी 53 आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें