Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कम EMI में घर खरीदना चाहते हैं? ये सरकारी बैंक दे रहे हैं सबसे कम ब्याज दर पर लोन

आज के समय में हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो लेकिन जिस तरह से प्रॉपर्टी के दाम आसमान छू रहे हैं, खासकर मेट्रो सिटीज़ में, वहां नौकरीपेशा लोगों के लिए अपनी कमाई से घर खरीदना किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं है. ऐसे में ज्यादातर लोग होम लोन का सहारा लेते हैं. देश के अलग-अलग बैंक अलग-अलग ब्याज दरों पर होम लोन ऑफर करते हैं लेकिन अगर आप कम ब्याज दर पर लोन लेना चाहते हैं, तो सरकारी बैंक आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे सरकारी बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 7.50 प्रतिशत से भी कम ब्याज दर पर होम लोन दे रहे हैं.

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

अगर आप सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन की तलाश में हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. इस बैंक में होम लोन की शुरुआती ब्याज दर महज 7.35 प्रतिशत है. हालांकि यह दर आपके लोन की राशि, लोन की अवधि और आपके सिबिल स्कोर पर निर्भर करती है. अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है, तो आपको और भी बेहतर डील मिल सकती है.

Advertisement Box

इसके अलावा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र की प्रोसेसिंग फीस भी काफी किफायती है. यह 0.25 प्रतिशत से शुरू होती है, जो लोन की राशि के आधार पर थोड़ी ज्यादा हो सकती है. अगर आप कम मासिक EMI और कम ब्याज दर के साथ लोन चाहते हैं तो इस बैंक से संपर्क कर सकते हैं.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी होम लोन के मामले में पीछे नहीं है. इस बैंक की शुरुआती ब्याज दर भी 7.35 प्रतिशत है. यह बैंक अपने ग्राहकों को लोन की राशि और उनकी क्रेडिट हिस्ट्री के आधार पर आकर्षक ऑफर देता है. अगर आपका सिबिल स्कोर 750 से ऊपर है तो आपको कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

इंडियन ओवरसीज बैंक

इंडियन ओवरसीज बैंक भी उन सरकारी बैंकों में शामिल है, जो अपने ग्राहकों को 7.35 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर करता है. इस बैंक की लोन प्रक्रिया काफी आसान और तेज है, जिससे आपको लोन अप्रूवल में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भी होम लोन के लिए एक पॉपुलर सरकारी बैंक है. इसकी शुरुआती ब्याज दर 7.35 प्रतिशत है, जो इसे उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प बनाती है, जो कम ब्याज दर पर लोन लेना चाहते हैं. यूनियन बैंक अपने ग्राहकों को फ्लेक्सिबल लोन ऑप्शन्स देता है, जिससे आप अपनी जरूरतों के हिसाब से लोन की अवधि और राशि चुन सकते हैं.

केनरा बैंक

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक, केनरा बैंक भी होम लोन के मामले में काफी पॉपुलर है. इस बैंक की शुरुआती ब्याज दर 7.40 प्रतिशत है, जो अन्य सरकारी बैंकों की तुलना में थोड़ी ज्यादा है, लेकिन फिर भी यह काफी किफायती है. केनरा बैंक की प्रोसेसिंग फीस 0.50 प्रतिशत है, जो लोन की राशि के आधार पर लागू होती है.

केनरा बैंक की खास बात यह है कि यह अपने ग्राहकों को लोन की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता देता है. साथ ही, यह बैंक लोन की राशि को जल्दी अप्रूव करने के लिए जाना जाता है. अगर आप एक बड़े और भरोसेमंद बैंक से लोन लेना चाहते हैं, तो केनरा बैंक आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें