Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आम को इन 5 तरीकों से करें स्टोर, लंबे समय तक नहीं होंगे खराब

गर्मियों का मौसम आते ही हर किसी की जुबां पर एक ही नाम होता है आम. लेकिन एक परेशानी जो हर साल सामने आती है, वो है आमों का जल्दी खराब हो जाना. कई बार हम बाजार से ज्यादा आम खरीद लेते हैं या पेड़ से ढेर सारे आम एक साथ पक जाते हैं. ऐसे में अगर उन्हें सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो कुछ ही दिनों में वे सड़ने लगते हैं, पानी छोड़ने लगते हैं या फिर खट्टे हो जाते हैं. इससे न सिर्फ पैसे की बर्बादी होती है, बल्कि स्वाद का भी नुकसान होता है.

तो अगर आप भी चाहते हैं कि आपके खरीदे या घर में आए आम लंबे समय तक ताजे बने रहें, तो जरूरी है कि उन्हें सही तरीके से स्टोर किया जाए. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे 5 ऐसे आसान और असरदार तरीके, जिनसे आप आम को लंबे समय तक सुरक्षित और स्वादिष्ट बनाए रख सकते हैं.

Advertisement Box

1. कच्चे और पके आमों को अलग-अलग रखें

कभी भी कच्चे और पके आमों को एक साथ स्टोर न करें. पके आमों से निकलने वाली गैस कच्चे आमों को जल्दी पकने पर मजबूर कर देती है, जिससे वे जल्दी खराब हो सकते हैं. कच्चे आम को पेपर या अखबार में लपेटकर अलग रखें.

2.अखबार या सूती कपड़े में लपेटकर रखें

आमों को सीधा प्लास्टिक की थैली में रखने से उनमें नमी बनी रहती है और वे जल्दी गल सकते हैं. इसके बजाय उन्हें अखबार या सूती कपड़े में लपेटकर रखें. यह तरीका आमों को सूखा और ताजा बनाए रखने में मदद करता है और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश भी रखता है.

3. फ्रिज में स्टोर करें (पके हुए आमों के लिए)

अगर आम पूरी तरह पक चुके हैं और आप उन्हें अगले कुछ दिनों तक खाना चाहते हैं, तो उन्हें फ्रिज में रखें. फ्रिज में रखने से उनकी शेल्फ लाइफ 45 दिन तक बढ़ जाती है. ध्यान रखें कि आमों को एक एयरटाइट डिब्बे में रखें ताकि वे सूखे न पड़ें.

4. आम का पल्प निकालकर स्टोर करें

अगर बहुत सारे पके हुए आम हैं और आप सोच रहे हैं कि बाद में उपयोग करेंगे, तो उनका गूदा (पल्प) निकालकर फ्रीजर में स्टोर करें. या आप आम को काट कर उनके पीस को भी डीप फ्रीज कर सकते हैं. इससे आप साल भर आम की चटनी, आमरस, या शेक बना सकते हैं. एयरटाइट कंटेनर या जिप लॉक बैग का इस्तेमाल करें.

5. ठंडी और सूखी जगह पर रखें

आम को बहुत ज्यादा नमी या गर्मी वाली जगह पर रखने से वे जल्दी गलने लगते हैं. हमेशा कोशिश करें कि आमों को ऐसी जगह रखें जहां हवा ठीक से आती हो और तापमान सामान्य या थोड़ा ठंडा हो.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें