Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आज से शुरू हुआ चातुर्मास, 4 माह तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

आषाढ़ शुक्लपक्ष की एकादशी को पद्मा एकादशी, पद्मनाभा एकादशी व देवशयनी एकादशी कहा जाता है। देवशयनी एकादशी छह जुलाई को मनाई जाएगी। इसी दिन चतुर्मास का आरंभ होता है। रविवार से चार माह तक मांगलिक कार्य ठप रहेंगे। इस दौरान, विवाह, गृह प्रवेश, सगाई, मुंडन जैसे शुभ और मांगलिक कार्य नहीं होंगे। ज्योतिर्विद पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि एकादशी शनिवार शाम 6:58 बजे से शुरू होकर रविवार की रात 9:14 बजे तक है। रविवार को विशाखा नक्षत्र, साध्य योग और चंद्रमा तुला राशि में होंगे। इस दिन चराचर जगत के स्वामी श्री हरिविष्णु जी क्षीर सागर में शयन करते हैं। ज्योतिषचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि चार माह भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते है।

करीब चार माह मांगालिक कार्य नहीं किए जाते है। चार माह बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रबोधिनी एकादशी एक नवंबर को योग निद्रा से श्री हरि विष्णु जागेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद दुबे ने बताया कि भगवान विष्णु के शयन अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। एकादशी व्रत में अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए। बताया कि जुलाई माह व्रत त्योहार, धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस माह गुरु पूर्णिमा, नागपंचमी और हरियाली तीज जैसे व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। जुलाई में ही सावन की शुरुआत होगी। भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त तक चलेगा। सावन में चार सोमवार होंगे। पहला सोमवार व्रत 14 जुलाई, दूसरा 21 व तीसरा 28 जुलाई और चौथा चार अगस्त है। पहले सोमवार को गजानन संकष्टी चतुर्थी का संयोग और आयुष्मान योग भी बन रहा है।

Advertisement Box

चातुर्मास के दौरान भगवान शिव का पूजन किया जाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चातुर्मास में सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। इस दौरान भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। चातुर्मास में ही भगवान शिव का पवित्र माह सावन भी पड़ता है।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें