Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘ये हमारे दुश्मनों को फाइनेंशियल सपोर्ट कर रहा था’…रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने ली शराब ठेकेदार की हत्या की जिम्मेदारी

जींद: हरियाणा के जींद में शुक्रवार देर शाम शराब ठेकेदार की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शराब ठेकेदार की हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने ली है। रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा है कि जींद में वीरेंद्र उर्फ बिंद्र की हत्या हुई है, इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हम लेते हैं। ये हमारे दुश्मनों को फाइनेंशियल सपोर्ट कर रहा था। इसको हमारे भाई रोहित राणा ने अपने हाथों से मारा है। ये हमारे भाई दीपेंद्र राठी, जो जेल में बैठा है, उसका खास दुश्मन था।

इसने अभी जेल में दीपेंद्र के साथी भाई विनित पर और रोहित राणा पर बाहर हमला करवाया था। विनित अभी अस्पताल में दाखिल है। ये (बिंद्र) हमारे दुश्मनों के साथ मिलकर हमारे भाइयों का नुकसान कर रहा था। दुश्मन था, इसलिए वारदात को हमने अंजाम दे दिया। अभी भी जो भी हमारी खिलाफत में लगे हैं, समय रहते सुधर जाओ, नहीं तो फिर अपनी अर्थी अपनी घर की चोखट पर तैयार रखना, कभी भी उठ सकती है। साथ ही 20 सेकेंड की क्लिप भी डाली गई है, इसमें तीन युवक बिंद्र पर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। साथ में दीपेंद्र राठी, रोहित राणा, डेविड रामरा को टैग किया गया है।

Advertisement Box

सदर थाना पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों राकेश मिड्ढा नगूरां, जितेंद्र राठी, अजय नीलमा, कमला, कर्मपाल, सुमित, सोनू, अनिल को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें