Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यमुनानगर में आपसी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 2 पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे…पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील

यमुनानगर : यमुनानगर के छोटा लापरा गांव में देर रात को आपसी रंजिश के चलते मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते बड़ी झड़प में तब्दील हो गई और दोनों तरफ से लाठी-डंडे, पत्थर चले। यहां तक कि गंडासियों का भी इस्तेमाल किया गया। अचानक हुए इस विवाद से गांव में डर की वजह से अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते गांव की गलियां रणभूमि बन गईं।

8 से 10 लोगों के घायल होने की सूचना

Advertisement Box

घटना के दौरान कई महिलाओं को जान बचाकर भागना पड़ा। गांव में दहशत का माहौल बन गया, लोग अपने घरों में कैद हो गए। वहीं दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें करीब 8 से 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। इस झड़प के बाद पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

झगड़े की वजह एक युवक को कथित रूप से किडनैप करने को बताया जा रहा है। एक पक्ष का कहना है कि उनका लड़का दूसरे पक्ष ने जबरदस्ती पकड़ लिया था। जैसे ही इसकी जानकारी उनके परिजनों को मिली, वे उसे छुड़वाने पहुंचे। इस दौरान दोनों गुटों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि लाठी, डंडे और हथियार चलने लगे। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान हवाई फायरिंग भी की गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

मौके पर पहुंची पुलिस 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। भारी पुलिस बल ने गांव को चारों ओर से घेर लिया और गलियों में जाकर संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप करना शुरू कर दिया। घर-घर जाकर तलाशी ली गई और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है। वहीं पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों कहना है कि लड़ाई के दौरान जो व्यक्ति लड़ाई में शामिल पाया गया उस पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, लेकिन स्थिति पर पूरी तरह पुलिस का नियंत्रण है। प्रशासन की ओर से शांति बनाए रखने की अपील की गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें