Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर – नाली में बहता मिला 5-6 महीने का भ्रूण, पार्षद ने करवाई मर्ग

बीकानेर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गंदे पानी की नाली में एक मानव भ्रूण मिला है। अद्र्ध विकसित ये भ्रूण करीब पांच-छह महीने का है, जिसे किसी ने नाली में बहा दिया। आसपास के लोगों ने नाली में भ्रूण देखा तो सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा ने पुलिस को बुलाया और बाद में इसका अंतिम संस्कार करवाया।
दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के कुम्हारों के मोहल्ले में गंदे पानी की निकासी के लिए बनी नाली में मानव भ्रूण दिखाई दिया। राहगीरों ने इस भ्रूण को देखने के बाद लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा ने पुलिस को सूचना कर दी। शव को बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया गया। जहां से शर्मा ने ही इसका अंतिम संस्कार करवाया। कोतवाली पुलिस ये पता लगा रही है कि यहां पर ये अद्र्ध विकसित भ्रूण किसने फैंका है? मर्ग दर्ज करके कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी से भी पता लगाया जा रहा है कि यहां किसने और कब भ्रूण को फैंका है।
इससे पहले भी कई बार अद्र्ध विकसित भ्रूण मिलते रहे हैं। पीबीएम अस्पताल परिसर में ही कई बार भ्रूण मिल जाते हैं लेकिन शुक्रवार को जहां भ्रूण मिला, वहां कोई अस्पताल भी नहीं है। ऐसे में किसी अज्ञात शख्स ने ही जानबूझकर इसे यहां फैंका है।

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें