Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बहू को जूस में नींद की गोलियां देकर किया बेसुध, फिर दी खौफनाक मौत, ससुर के बाद सास गिरफ्तार

फरीदाबाद : 25 अप्रैल को रोशन नगर फरीदाबाद में रहने वाले अरुण सिंह ने पुलिस चौकी नवीन नगर में अपनी पत्नी तन्नु राजपूत के 24 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं पर चले जाने की सूचना दी थी, जिस पर थाना पल्ला में संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान 20 जून को तन्नु की लाश घर के सामने एक गड्ढे से बरामद हुई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ससुर भूप सिंह को गिरफ्तार का पुलिस रिमांड पर लिया था। अब अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने सास सोनिया (45) पत्नी भूप सिंह वासी रोशन नगर फरीदाबाद को काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता के मध्यनजर कार्यवाही अपराध शाखा डीएलएफ को सौंपी गई। आरोपी भूप सिंह ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया कि अरुण की शादी के बाद से ही घर में झगड़ा रहता था, तलाक लेने तक की नौबत आ गई थी। उसके परिवार ने तन्नु को रास्ते से हटाने की योजना बनानी शुरू कर दी थी। उन्होंने मिलकर तन्नु की हत्या करने की योजना बनाई थी। योजना के तहत वह अपनी घरवाली सोनिया को घटना से पहले अपनी रिश्तेदारी में उत्तर प्रदेश छोड़ आया था। योजना के तहत दिन में उसने घर के सामने एक गड्ढा खुदवाया और 21 अप्रैल को ही उसने तन्नु को गन्ने के जूस में नींद की गोली मिला दी थी। रात को जब तन्नु बेसुध थी तो उसका चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। फिर अपने बेटे अरुण की मदद से लाश को घर के सामने बने गड्ढे में डालकर मिट्टी से दबा दिया। फिर योजना अनुसार तन्नु के घर से कहीं चले जाने की सूचना पुलिस को दी थी। वहीं अपराध शाखा की टीम आरोपी अरुण की तलाश में छापेमारी कर रही है, साथ ही आरोपी भूप सिंह की लड़की काजल की भूमिका के बारे में भी जांच की जा रही है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें