Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो दिन से 20-20% चढ़ रहा यह छोटकू शेयर, 5 दिन में ही 60% की तूफानी तेजी

पेनी स्टॉक एकेआई इंडिया शेयर बाजार में धमाल मचाए हुए है। एकेआई इंडिया के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर लगातार दूसरे दिन 20 पर्सेंट के अपर सर्किट पर हैं। कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में 20 पर्सेंट उछलकर 13.76 रुपये पर पहुंच गए हैं। एकेआई इंडिया के शेयर सोमवार को भी 20 पर्सेंट की तेजी के साथ 11.47 रुपये पर बंद हुए थे। इस छोटी कंपनी के शेयरों में 5 दिन में 60 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। एकेआई इंडिया, लेदर और लेदर प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी है।

5 दिन में 8.60 रुपये से 13.76 रुपये पर पहुंचे शेयर
एकेआई इंडिया लिमिटेड (AKI India) के शेयरों में 5 दिन में 60 पर्सेंट की तूफानी तेजी देखने को मिली है। यह पेनी स्टॉक 2 जुलाई 2025 को 8.60 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 8 जुलाई 2025 को 13.76 रुपये पर पहुंच गए हैं। 30 जून से लेकर अब तक कंपनी के शेयरों में 73 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। कंपनी का मार्केट कैप मंगलवार को 121 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। एकेआई इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 25.60 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 6.96 रुपये है।

Advertisement Box

5 साल से कम में 632% चढ़ गए कंपनी के शेयर
एकेआई इंडिया लिमिटेड के शेयर पिछले पांच साल से कम में 632 पर्सेंट उछल गए हैं। लेदर इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 3 नवंबर 2020 को 1.88 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 8 जुलाई 2025 को 13.76 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वहीं, पिछले चार साल में कंपनी के शेयरों में 147 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 43 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। पिछले छह महीने में कंपनी के शेयरों में 14 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
एकेआई इंडिया अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने जुलाई 2022 में अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांटे। कंपनी ने 3:10 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 10 शेयर पर 3 बोनस शेयर दिए। इसके अलावा, कंपनी ने जून 2023 में अपने शेयरों का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) किया। कंपनी ने अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें