Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, इन 40 जिलों में बरसेंगे बदरा, मिलेगी उमस से राहत

पूरे उत्तर भारत में मानसून की एंट्री हो चुकी है. मानसूनी बादल उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत को अपनी जद में ले चुके हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर सूबे के पूर्वी हिस्से तक बारिश का प्रभाव देखा जा सकता है. राजधानी लखनऊ में रूक-रूक कर बारिश हो रही है. वहीं, कुछ इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी है. मध्य उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से तत्काल राहत मिली है. हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है.

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में अभी मौसम सामान्य रहने के आसार हैं. दो दिन तक बादलों का लुका-छिपी देखने को मिल सकती है. इस मौसमी सिस्टम की वजह से तेज धूप से राहत मिलेगी. हालांकि, उमस और गर्मी से राहत लोगों को परेशान करती रहेगी. शनिवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है. बारिश के साथ ही प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी.

Advertisement Box

कितना रहेगा तापमान?

 

मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ वालों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की बरसात हो सकती है. दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है. हालांकि, प्रदेश के पश्चिमी जिलों और तराइ के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

 

प्रदेश के पूर्वी जिलों बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, और महाराजगंज में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि बारिश के साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री गिरने की संभावना है.

जबकी मध्य उत्तर प्रदेश लखनऊ, हरदोई, कानपुर नगर, खीरी, सीतापुर, फतेहपुर, बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर देहात और रायबरेली समेत जिले में रुक-रुक बारिश होते रहने के आसार है. दो दिन के पश्चात इस क्षेत्र में भारी बारिश के संभावना है. हालांकि कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 5 से 6 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी जिलों के बारिश में बढ़ोतरी होने की संभावना है. प्रदेश के पश्चिमी जिले में मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. बारिश के साथ ही इन जिलों में उमस और गर्मी से राहत मिलेगी साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री गिरनेकीसंभावनाहै.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें