Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आखिर क्यों टल गई रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? ये है वजह

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह और जौनपुर की मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी की युवा लोकसभा सांसद प्रिया सरोज की शादी होने वाली थी. दोनों परिवाार जोर-शोर से रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तैयारियों में लगे थे, लेकिन अब खबर आ रही है कि रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी टल गई है. इतना ही नहीं दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां भी रोक दी हैं.

दरअसल, इसी महीने में सपा संसद और रिंकू सिंह की सगाई हुई थी. दोनों ने लखनऊ के एक होटल में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी. इसी साल 18 नवंबर को दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन फिलहाल इस शादी को टाल दिया है. शादी टलने के पीछे रिंकू सिंह की क्रिकेट को लेकर व्यस्तता की बात बताई जा रही है.

Advertisement Box

अभी शादी की कोई नई तारीख तय नहीं

बताया जा रहा है कि नंवबर में क्रिकेेट टूर्नामेंट की वजह से रिंकू सिंह व्यस्त रहेंगे, इसलिए दोनों की शादी टाल दी गई है. वाराणसी के ताज होटल में रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी होने वाली थी. फिलहाल होटल की बुकिंग को फरवरी महीने के अंत में कर दिया गया है. हालांकि अभी दोनों की शादी की नई तारीख तय नहीं की गई है.

सगाई में शामिल हुए थे खेल और राजनीति से जुड़े लोग

बता दें कि इसी महीने हुई सपा संसद और रिंकू सिंह की सगाई में खेल जगत से ही नहीं, बल्कि राजनीति से जुड़े भी कई दिग्गज लोग शामिल हुए थे. सगाई में सांसद प्रिया सरोज का एक भावुक होने वाला वीडियो भी वायरल हुआ था. वयरल हुए वीडियो में सगाई में प्रिया सरोज की आंखों में आंसू देखे गए थे. लोगों को रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का खूबसूरत अंदाज भी बहुत भाया था. प्रिया और रिंकू अपनी सगाई में बेहद अच्छे लग रहे थे.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें