Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

WhatsApp पर एकसाथ पढ़ पाएंगे कई सारे मैसेज, आ गया धमाल फीचर

आजकल लगभग सभी लोग WhatsApp का इस्तेमाल दिनभर करते हैं. कभी दोस्तों से बात करने के लिए, तो कभी ऑफिस के जरूरी अपडेट्स के लिए. लेकिन कई बार बहुत सारे मैसेज एक साथ आ जाते हैं और सबको पढ़ना मुश्किल हो जाता है. अब इस समस्या का हल व्हाट्सऐप ने ढूंढ़ निकाला है.

व्हाट्सऐप ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसका नाम Message Summaries है. ये फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से काम करता है और यूजर को बिना सारे मैसेज पढ़े, उनकी सार यानी Summary बता देता है. इससे आप समय बचा सकते हैं और जरूरी डिटेल्स जल्दी से समझ सकते हैं. यहां जानें कि ये फीचर कैसे काम करेगा.

Advertisement Box

क्या है WhatsApp का Message Summaries फीचर?

ये एक AI पावर्ड फीचर है जो मेटा ने तैयार किया है. इसके जरिए आप चैट के कई सारे अनरीड मैसेज की समरी एक नजर में देख सकते हैं. अब आपको हर मैसेज को अलग-अलग खोलकर पढ़ने की जरूरत नहीं होगी.

उदाहरण के लिए मान लीजिए आपके एक ग्रुप में 100 मैसेज आए हैं, तो ये फीचर बताएगा कि उसमें किस टॉपिक पर बात हुई, जरूरी जानकारी क्या थी, ताकि आप समय बचाकर जल्दी से आगे बढ़ सकें.

कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं ये फीचर?

ये फीचर बाई डिफॉल्ट ऑन नहीं होता. आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसे ON या OFF कर सकते हैं. अभी इसे अमेरिका में अंग्रेजी भाषा में जारी किया गया है. मेटा ने कहा है कि इस साल के अंत तक इसे दूसरे देशों और भाषाओं में भी शुरू किया जाएगा.भारत में फिलहाल इस फीचर के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

इस फीचर से क्या फायदे होंगे?

अनरीड मैसेज को जल्दी से पढ़ सकेंगे. टाइम की बचत होगी. जरूरी बातों पर तुरंत ध्यान दे सकेंगे. प्राइवेसी का खतरा नहीं और टेक्नोलॉजी का स्मार्ट और सेफ इस्तेमाल किया जा सकेगा.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें