Bhilwara : भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा कार्य समिति की बैठक 22 को
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा की कार्य समिति बैठक जिलाध्यक्ष अशोक कुमार बाहेती की अध्यक्षता एवं हुरड़ा तहसील सभा के आतिथ्य में दिनांक 22 फरवरी 2026 को प्रातः 9.00 बजे से ग्राम हुरड़ा के माहेश्वरी भवन में आयोजित होगी।

जिसमें भीलवाड़ा जिले के माहेश्वरी सभा के कार्य समिति सदस्य सहित महासभा के श्रृंखला बद्ध संगठन महासभा, प्रदेश सभा, जिला सभा के कार्य समिति सदस्य, समस्त तहसीलों के अध्यक्ष, मंत्री, मनोनीत सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के साथ ही तहसील सभा हुरड़ा के पदाधिकारी भी भाग लेंगे।
Bhilwara : मोहम्मद रफीक बिसायती बने भीलवाड़ा कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
बैठक में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा द्वारा आयोजित जोधपुर महा अधिवेशन के प्रस्ताव, आगामी सत्र के चुनाव, जिले में महासभा की योजनाओं की क्रियान्वित पर प्रस्ताव, समाज में शिक्षा, चिकित्सा व सामाजिक सुरक्षा हेतु नवीन योजनाओं सहित अनेक विषयों पर चर्चा एवं मंथन होगा।
भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा कार्य समिति की बैठक 22 को



















