♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जाने आज का राशिफल, पण्डित श्रवण भारद्वाज के साथ – शनिवार, अप्रेल 03, 2021

जाने आज का राशिफल, पण्डित श्रवण भारद्वाज के साथ –
शनिवार, अप्रेल 03, 2021
मेष :- बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी होनें की आशंका है। आपको शान्तिपूर्ण तरीके से काम करना चाहिये। युवाओं को करियर में शानदार सफलता मिलेगी। आपकी लोकप्रियता में कमी आ सकती है। चिन्ता और तनाव के कारण परेशानी बढ़ेगी।
वृषभ :- उच्च शिक्षा में अवरोध आने की आशंका है। आय में अनिश्चितता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ में कमी आ सकती है। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। बेवजह की यात्राओं से बचें। ऑफिस में काफी सारा काम आपके ऊपर आ सकता है।
मिथुन :- पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे।
कर्क :- विदेश से सम्बन्धित कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। सहयोगियों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपको ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करना चाहिये। पुराने अनुभवों का आपको लाभ मिलेगा।
सिंह :- प्रतियोगी परीक्षा में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम सा हो सकता है। समाज से आपको उपयुक्त सहयोग मिलेगा। अध्यात्म अध्यात्म में आप विशेष रुचि लेंगे। सम्पत्ति से सम्बन्धित व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा।
कन्या :- ऐसी जगह बोलने से बचें जहां लोग आपके सम्पर्क ज्यादा न हो। विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रुचि कम हो सकती है। लेकिन फिर भी अपनी पढ़ाई को लेकर गम्भीर रहें। विवाह योग्य जातकों के विवाह तय होने में बाधा आ सकती है। विवादित मुद्दों से दूर रहना ही उचित है।
तुला :- भाइयों और मित्रों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार आने का प्रयास करेंगे। रुचिपूर्ण कार्यों में अपना मन लगायेंगे। नौकरी में आपको उच्च पद मिल सकता है। आडंबर से आपको दूर रहना चाहिये।
वृश्चिक :- अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी का निर्वहन करेंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। पिता के सहयोग से आपके कुछ काम बनेंगे। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिये आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन करें। घरेलू काम से जल्द फ्री होकर दूसरे काम करेंगे।
धनु :- ईर्ष्या के कारण लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को उन्नति प्राप्त होगी। कोई भी निर्णय भावुकता में न लें। पैतृक सम्पत्ति में वृद्धि होगी। घर के रख-रखाव पर धन खर्च करेंगे। प्रेमी जन को आप कोई गिफ्ट दे सकते हैं।
मकर :- अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। सेहत अच्छी रखने के लिये योग और फिटनेस पर ध्यान दें। आर्थिक संकट जैसी समस्या हो सकती है। अपनी वाणी और क्रोध पर नियन्त्रण रखें। नया मकान खरीद सकते हैं।
कुंभ :- कारोबारी यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा। लोग आपके ऊपर भरोसा करेंगे। बेरोजगार लोगों को नया रोजगार मिल सकता है। आपको कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। बॉस आपके प्रमोशन की फाइल बढ़ा सकता है।
मीन :- आपको प्रयासों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। भविष्य को लेकर नयी योजना बनायेंगे। कोई बड़ा सौदा लाभ दे सकता है। आपके सम्मान को कुछ लोग ठेस पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। संतसंग में सम्मिलित हो सकते हैं।
आपका दिन शुभ व मंगलमय हो
भारद्वाज श्रवण सारस्वत
मोमासर – बीकानेर
8890785130


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000