♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जाने आज का राशिफल, पण्डित श्रवण भारद्वाज के साथ – बुधवार, 17 मार्च 2021

जाने आज का राशिफल, पण्डित श्रवण भारद्वाज के साथ –
बुधवार, 17 मार्च 2021
मेष :- निवेश के लिये समय बहुत अनुकूल रहने वाला है। प्रोफेशनल लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। सभी कार्यों को जल्दी से जल्दी पूरा करने का प्रयास करें। ऑफिस में टीमभावना के कारण आपको लाभ प्राप्त होगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।
वृषभ :- लेनदेन और व्यापार में आपको परेशानी होगी। बजट का ध्यान रखते हुए ही आर्थिक योजना बनायें। विदेशी कंपनियों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। किसी बात को अनावश्यक तूल न दें। बाहर फिजूलखर्ची के बजाय घरवालों के साथ समय व्यतीत करें। विपरीत लिंग के प्रति आसक्ति बढ़ेगी।
मिथुन :- लम्बी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं। कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। धन को संचित करने के प्रयास लाभकारी होंगे। फोन के माध्यम से खुशखबरी मिलेगी। फाइनेंस से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। असरदार लोगों के बीच आपकी पूंछ-परख बढ़ेगी।
कर्क :- किसी बड़ी पार्टी में जाने का मौका आपको मिल सकता है। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। किसी विशेष काम के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न होगा। अपने आइडियाज़ सार्वजनिक न करें। छात्रों को जॉब के नये अवसर मिलेंगे।
सिंह :- कारोबार में नया विस्तार करने के रूपरेखा बनेगी। नये-पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। अविवाहितों को विवाह के उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर आपको ध्यान देना चाहिये। उच्च शिक्षा के मामलों में आपको शानदार परिणाम मिलेंगे। समर्पण भाव से काम करेंगे।
कन्या :- मंहगी वस्तुओं की खरीदी में आप धन खर्च करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कोई भी बड़ा काम करते समय उसके विषय में पूरी जानकारी ले लें। प्रेमी जन से अनबन हो सकती है। मन में कई तरह की बातें एक साथ चलेंगी। गरम और मसालेदार भोजन से आप बचें।
तुला :- अपनी क्षमताओं का शानदार उपयोग करेंगे। टेक्स्टाइल और विनिर्माण कार्यों में आपको बेहतरीन लाभ मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। आपकी जीवनशैली व्यवस्थित होगी। काम के प्रति आपका उत्साह बढ़ेगा। किसी पारिवारिक यात्रा के लिये जा सकते हैं।
वृश्चिक :- नया उद्यम शुरू करने में आपको लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास के कार्य सभी कार्यों को आसानी से कर लेंगे। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। तकनीकी शिक्षा में आपको सफलता मिलेगी। जीवन के प्रति आपका नजरिया बदलेगा।
धनु :- साझेदारी में किये गये कार्य से आपको लाभ होगा। घर में सुख और शान्त का वातारण रहेगा। नया घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। मन लगाकर हर काम को पूरा कर लेंगे। आज आपको जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिये। ऑफिस में सीनियर्स से आपको समर्थन मिलेगा।
मकर :- परिवार की समस्याओं को सुलझाने के लिये प्रयास करेंगे। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। सकारात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। सम्पत्ति से जुड़े मामले आपके लिये लाभकारी होंगे। बड़े भाई-बहनों से आपको समर्थन मिलेगा।
कुंभ :- जोश में आकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। बातचीत के माध्यम से विवादों को सुलझा लेंगे। व्यापार में अपेक्षित लाभ मिलेगा। रिश्तों में नयापन आयेगा। लोगों के लिये आपका प्रेरणास्तोत्र रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा।
मीन :- घुटने और पैर में दर्द की समस्या हो सकती है। आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ेगा। कार्यस्थल का माहौल अनुकूल नहीं रहेगा। प्रेमी जन के प्रति मन में मनमुटाव की भावना रहेगी। आपका फोकस अच्छा रहेगा। मन लगाकर कम करें तो इससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।
आपका दिन शुभ व मंगलमय हो
भारद्वाज श्रवण सारस्वत
मोमासर – बीकानेर
8890785130


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000