♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जाने आज का राशिफल, पण्डित श्रवण भारद्वाज के साथ – मंगलवार, 16 मार्च 2021

मेष :- आज आपमें प्रतिस्पर्धा की भावना प्रबल रहेगी। कुछ नया और विशेष करने का जुनून छाया रहेगा। धन के मामले में आपको लाभ प्राप्त होगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें आपको शीघ्र सफलता मिलेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी।
वृषभ :- काम का दबाव आपको मानसिक और शारीरिक दोनों ही दृष्टि से थका सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ज्यादा व्यस्त रहना पड़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह पर विमर्श अवश्य करें। आपको अपनी मनमानी आज नहीं करनी चाहिये। उच्चाधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है।
मिथुन :- व्यावसायिक योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं। पूँजी निवेश करके लाभ अर्जित करेंगे। अधिकतर कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। किसी पुरानी समस्या का निराकरण होने से तनावमुक्त महसूस करेंगे। सन्तान की शिक्षा सम्बन्धी गतिविधियों में आपको लाभ मिल सकता है। नये सम्पर्कों से लाभ अर्जित करेंगे।
कर्क :- अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिये आपको ऋण लेना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी से उलझना उचित नहीं होगा। जॉब में परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। सहयोगी कर्मचारी आपका मनोबल बढ़ायेंगे। नया ज्ञान और कला सीखने को लेकर जिज्ञासुता जन्म लेगी।
सिंह :- कृषि सम्बन्धित उत्पादों और उपकरणों के व्यापार में लाभ होगा। विदेशी भूमि पर जाकर कार्य का विस्तार कर सकते हैं। मधुर व्यवहार के लोग प्रशंसा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी विवादित मुद्दे को हल करना पड़ेगा। अधिकारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
कन्या :- वाक्पटुता के कारण आपके शत्रु बढ़ सकते हैं। आज उतना ही बोलें जितना आपके लिये आवश्यक हो। पुराने सम्बन्ध सिरदर्द बन सकते हैं। नियमों का पालन पूरी ईमानदारी से करें। वायरल इन्फेक्शन का शिकार हो सकते हैं। दूसरों की समस्या सुलझाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
तुला :- कुछ नये तरह के काम करने में व्यस्त रहेंगे। मार्केटिंग और प्रमोशन सम्बन्धी गतिविधियों में आपको लाभ मिलेगा। प्रियजनों से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। नया वाहन और वस्त्र खरीद सकते हैं। काफी दिनों बाद आपके सभी काम बनते हुए नजर आयेंगे।
वृश्चिक :- परिवार के साथ मिल बैठकर बातें करेंगे। सम्पत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार में प्रगति होने की प्रबल सम्भावना है। मेहनत और आत्मविश्वास के कारण आपको सफलता मिलेगी। सत्य का साथ देते हुए आगे बढ़ें। बीमारियों से आपको राहत मिलेगी।
धनु :- आज महत्वपूर्ण कार्यों को समय से पूरा करने का प्रयास करेंगे। आक्रामक रवैये से आपको बचना चाहिये। धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। विवाहेत्तर सम्बन्धों में ज्यादा रुचि लें। मीडिया से जुड़े लोगों को ज़िम्मेदारी निभानी पड़ेगी।
मकर :- पारिवारिक विवादों को शान्त करने का प्रयास करें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में शानदार प्रगति होने के योग बन रहे हैं। पुलिस और सेना से जुड़े लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। रणनीति बनाकर काम करने से आपको लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ :- आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनायेंगे। किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी करेंगे। अपनी योजनाओं को स्वयं ही क्रियान्वित करने का प्रयास करें। बुजुर्गों के प्रति सेवाभाव से आत्मिक प्रसन्नता होगी।
मीन :- ऑफिस के काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम सम्बन्ध और प्रगाढ़ होंगे। मंहगी वस्तुओं के क्रय-विक्रय में सावधानी रखें। नजदीकी प्रतिद्वन्द्वियों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। गुस्से में आकर किसी को भी अपमानित न करें। एकाग्रचित्त होकर अपने कार्यों में ध्यान दें।
आपका दिन शुभ व मंगलमय हो
भारद्वाज श्रवण सारस्वत
मोमासर – बीकानेर
8890785130


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000