♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जाने आज का राशिफल, पण्डित श्रवण भारद्वाज के साथ – गुरुवार, 04 मार्च 2021

जाने आज का राशिफल, पण्डित श्रवण भारद्वाज के साथ –
गुरुवार, 04 मार्च 2021
मेष :- कारोबार में विस्तार करने की योजना बनायेंगे। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में शानदार सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। उच्च अधिकारियों के बीच आपकी साख बढ़ेगी।
वृषभ :- धन लाभ के लिये गये प्रयास लाभकारी सिद्ध होंगे। सन्तान की चिन्ता दूर होगी। करियर में नये आयामों का स्पर्श कर पायेंगे। शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं। उत्तम विश्लेषण क्षमता के कारण आपको व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। उच्च अध्ययन में आप रुचि लेंगे।
मिथुन :- विद्यार्थियों को अध्ययन में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। समाज में प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। अपनी गोपनीय बातों को किसी से साझा न करें। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
कर्क :- प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत रहेंगे। आज आपको काफी व्यस्त रहना पड़ सकता है। झूँठे वादों से आपको बचना चाहिये। परिवार जनों की राय को हल्के में न लें। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। अपनी सफलताओं का आनन्द उठायें। अहंकार के कारण शुभचिन्तक आपसे नाराज हो सकते हैं।
सिंह :- प्राइवेट जॉब करने वाले जातकों के लिये दिन बहुत शुभ रहने वाला है। किसी विकट समस्या को सुलझाने का अवसर प्राप्त होगा। यात्राओं से आपको लाभ प्राप्त होगा। अधिकारी आपके कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे। पुराने मित्रों और सम्बन्धियों से मुलाक़ात होगी।
कन्या :- सहयोगी कर्मचारियों से आपको सहायता मिल सकती है। समाज में आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। फाइनेंस सम्बन्धी कारोबार में आपको लाभ प्राप्त होगा। ऑफिस में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ेगा। परिवार और कार्यक्षेत्र में सन्तुलन बनाकर रखें।
तुला :- साझेदारी के कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में आपको शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शुभ कार्यों में आपका मन लगेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नयी विद्याओं को सीखने का प्रयास करेंगे। नये व्यवसाय और नयी दुकान खोलने के लिये दिन शुभ है।
वृश्चिक :- दूसरों की बातों पर ज्यादा विश्वास न करने के बजाय स्वयं के विवेक का प्रयोग करें। आर्थिक नुकसान की आशंका है। खर्च करते समय सावधानी रखें। व्यापार की रणनीति पर पुनर्विचार अवश्य करें। मीडिया से जुड़े लोगों को अपनी ज़िम्मेदारी अच्छे से निभानी होगी।
धनु :- उच्चाधिकारी आपके कार्य से काफी प्रसन्न होंगे। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। रिश्तों में परस्पर सद्भाव और एकता का भाव रहेगा। मन में दबी हुई अभिलाषा आज प्रकट होगी। दोस्तों के साथ मिलकर नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा।
मकर :- आज आवश्यक कार्यों को निपटाने में विशेष रुचि लेंगे। धैर्य और संयम के साथ सभी कार्यों को पूरा करते चले जायेंगे। इसका परिणाम भी आपको शीघ्र प्राप्त होगा। माता-पिता आपकी प्रशंसा करेंगे। अपनी योग्यता को सिद्ध करने में सफल होंगे।
कुंभ :– उचित अवसरों का लाभ उठाने में चूक न करें। आज आप आराम करने के मूड में रहेंगे। घूमने-फिरने और चर्चाओं में समय बितायेंगे। ललित कलाओं में आप रुचि ले सकते हैं। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें।
मीन :- आय को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। दूसरों से सहायता की अधिक अपेक्षा न करें। मन में सन्तोष की भावना का अभाव हो सकता है। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। गलत शब्दों का प्रयोग न करें। इंश्योरेंस सम्बन्धित कारोबार में आपको लाभ मिलेगा।
आपका दिन शुभ व मंगलमय हो
भारद्वाज श्रवण सारस्वत
मोमासर – बीकानेर
8890785130


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000