गहलोत सरकार का बड़ा फैसला – रात्रिकालीन कर्फ्यू समाप्त किया
जयपुर18 जनवरी, 2021। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में अब रात्रिकालीन कर्फ्यू को हटाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कोविड-19 बैठक में इस तरह के दिशा निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक में कहा कि हेल्थ प्रोटोकॉल की पालना होना आवश्यक है। अगर इसकी पालना नहीं की गई तो संक्रमित हो की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी नौबत ना आए कि सख्त निर्णय लेने पड़े। इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके जानकारी दी है।
निवास पर कोविड-19 समीक्षा बैठक में प्रदेश में रात्रिकालीन कर्फ्यू समाप्त करने एवं कुछ छूट चरणबद्ध रूप में देने का निर्णय लिया है परन्तु हैल्थ प्रोटोकॉल्स को अपनाना आवश्यक होगा अन्यथा पुनः संक्रमित संख्या बढ़ सकती है।
यह नौबत नहीं आनी चाहिए कि पुनः सख्ती करनी पड़े। pic.twitter.com/qou0phirhJ— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 18, 2021