इंडोनेशिया में विमान हादसा, उड़ान भरने के तुरन्त बाद क्रेश हुआ प्लेन, 10 बच्चों सहित 62 लोग थे सवार
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से विमान हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने के बाद से जो फ्लाइट लापता बताई जा रही थी वो क्रैश हो गया है। आपको बता दें, 50 यात्री मौजूद थे। इन यात्रियों में 10 बच्चे और 12 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। यानी कुल 62 लोग सवार थे।
#BREAKING Indonesian authorities announce Sriwijaya Air flight with 62 on board crashed in Jakarta's Thousand Islands regency
— ANADOLU AGENCY (@anadoluagency) January 9, 2021
ANADOLU AGENCY ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया है कि ‘इंडोनेशिया के अधिकारियों ने Sriwijaya Air flight के क्रैश होने की पुष्टि की है। वहीं एक अन्य ट्वीट में एजेंसी ने इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री के हवाले से ये बताया है कि विमान में क्रू मेंबर्स समेत 62 लोग सवार थे।
#BREAKING Indonesian plane that went down had 50 passengers, including 10 children, and 12 crew on board: Transportation minister
— ANADOLU AGENCY (@anadoluagency) January 9, 2021