जाने आज का शुभ राशिफल व भाग्यशाली अंक, 7 जनवरी 2021
जय श्री काशी विश्वनाथ 🚩
जाने आज का शुभ राशिफल व भाग्यशाली अंक–
गृहदोष, गृहशांति अथवा जन्मकुंडली, प्रश्न कुंडली से जुड़े सवाल पूछने के लिए व धार्मिक अनुष्ठान के लिए लाभ अवश्य लें।।
गुरु, 07 जनवरी 2021
🐑मेष :- ऑफिस में आपको कोई नया काम सौंपा जा सकता है। आर्थिक दृष्टि से समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कारोबार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी।
💠भाग्यशाली अंक :- 1 व 8
❇️ शुभ रंग :- लाल
🐂वृषभ :- परमार्थ के कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी। व्यापारिक मामलों में लाभ प्राप्त होगा। आपके सभी काम सरलता से पूरे हो जायेंगे। विवादित मामलों को सुलझा लेंगे। आवेश में आकर कोई बड़ी गलती कर सकते हैं।
💠भाग्यशाली अंक :- 2 व 7
❇️ शुभ रंग :- सफेद
🤼♂️मिथुन :- आपको कोई बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है। सन्तान के लिये बहुत ही अच्छा समय रहने वाला है। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। कला जगत से जुड़े लोगों को नये मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में फेरबदल करने का विचार बनायेंगे।
💠भाग्यशाली अंक :- 3 व 6
❇️ शुभ रंग :- पीला
🦀कर्क :- परिवार के साथ धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आपकी कार्य क्षमता में कमी आयेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध आ सकता है। करियर के लिये प्रयास लाभकारी होंगे। व्यापार में मन्दी देखनी को मिल सकती है। चिन्ता और तनाव में रहेंगे।
💠भाग्यशाली अंक :- 4
❇️ शुभ रंग :- दूधिया
🐅सिंह :- दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। नये व्यापारिक अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। तीर्थदर्शन का लाभ प्राप्त होगा। नयी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। परिवार में शुभ मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी।
💠भाग्यशाली अंक :- 5
❇️ शुभ रंग :- दूधिया
👩🦰कन्या :- दिखावे में धन बर्बाद न करें। बचपन के किसी मित्र से आपकी मुलाक़ात हो सकती है। जीवनसाथी को करियर में लाभ प्राप्त होगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। सम्पत्ति के बड़े सौदे होने के योग बन रहे हैं।
💠भाग्यशाली अंक :- 3 व 8
❇️ शुभ रंग :- हरा
⚖️तुला :- परिवार में आपकी पूछ-परख बढ़ेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में विस्तार होने के योग बन रहे हैं। जॉब में अधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत अच्छा रहेगा।
💠भाग्यशाली अंक :- 2 व 7
❇️ शुभ रंग :- सफेद
🦂वृश्चिक :- स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है। महत्वपूर्ण योजनाओं पर विराम लगने की आशंका है। किसी अहम मुद्दे पर घर में बातचीत हो सकती है। सोच-समझकर ही लोगों के सामने अपनी बात रखें। बाहर के तले-भुने भोजन से बचें।
💠भाग्यशाली अंक :- 1 व 8
❇️ शुभ रंग :- लाल
🏹धनु :- आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ प्राप्त होगा। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। प्रेमी जन से भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त होगा।
💠भाग्यशाली अंक :- 9 व 12
❇️ शुभ रंग :- पीला
🐏मकर :- रिश्तों में सकारात्मकता का एहसास होगा। परिवार के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े और जाने-माने लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेंगे। सहयोगियों के साथ मिलकर नये काम की योजना बनायेंगे।
💠भाग्यशाली अंक :- 10 व 11
❇️ शुभ रंग :- आसमानी
🧉कुंभ :- दाम्पत्य जीवन में प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। व्यापार में अचानक लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा की सम्भावना भी प्रबल हो रही है। छोटे उद्यमियों को नया काम करने की प्रेरणा मिलेगी। बड़े-बुजुर्गों की अवहेलना न करें।
💠भाग्यशाली अंक :- 10 व 11
❇️ शुभ रंग :- आसमानी
🐟मीन :- किसी सहयोगी मित्र से अनबन हो सकती है। आपके व्यवहार में आक्रमता हो सकती है। मन में किसी तरह की कन्फ़्यूजन है तो उसे दूर कर लें। बच्चों को पढ़ाई में बाधा महसूस होगी। आवश्यक न हो तो आज यात्रा और महत्वपूर्ण कार्य न करें।
💠भाग्यशाली अंक :- 9 व 12
❇️ शुभ रंग :- पीला
✍️….पण्डित श्रवण भारद्वाज
🔍मोमासर बीकानेर राज.
📱 8890785130