♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बीकानेर जिला परिषद में कॉंग्रेस को बहुमत, भाजपा 8 पर ठहरी

जिला परिषद में कांग्रेस का प्रमुख बनने की परम्परा इस बार भी कायम रहती नजर आ रही है। पॉलीटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को मतगणना में कांग्रेस ने जिला परिषद के 29 वार्डो में से 21 वार्डो में जीत हासिल की। जबकि 8 वार्डो में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। कांग्रेस ने जहां वर्ष 2015 के चुनाव में सुधार कर अपने सदस्यों की संख्या को 16 से बढ़ाकर 21 कर ली वहीं भाजपा को इस बार नुकसान हुआ है। गत बार जिला परिषद में भाजपा के 13 सदस्य थे। मतगणना परिणाम के अनुसार जिला परिषद में इस बार भी कांग्रेस का जिला प्रमुख बनना तय हो गया है। जिला परिषद में अब तक भाजपा का एक बार भी जिला प्रमुख नहीं बन पाया है।
सबसे बड़ी व सबसे छोटी जीत कांग्रेस के नाम
जिला परिषद सदस्य चुनाव में वार्ड संख्या दो से कांग्रेस उम्मीदवार लक्ष्मी के नाम रही है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 8435 मतो से हराया है। जबकि सबसे छोटी जीत एक मत की रही है। वार्ड संख्या 17 से कांग्रेस उम्मीदवार गोमती के नाम रही है। गोमती ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को एक मत से पराजित किया।
जिला परिषद सदस्य चुनाव परिणाम
वार्ड संख्या विजयी प्रत्याशी पार्टी
01 दौलतराम भाजपा
02 लक्ष्मी कांग्रेस
03 मोहनदान कांग्रेस
04 इन्द्रा भाजपा
05 मदन लाल कांग्रेस
06 राजाराम भाजपा
07 मोडाराम कांग्रेस
08 शंकर लाल कांग्रेस
09 केसरी कांग्रेस
10 उम्मीदेवी कांग्रेस
11 गीता कांग्रेस
12 मंजू देवी कांग्रेस
13 मदनलाल कांग्रेस
14 सुरेन्द्र कांग्रेस
15 गीता देवी कांग्रेस
16 पुखराम कांग्रेस
17 गोमती कांग्रेस
18 रामधन कांग्रेस
19 धर्मपाल भाजपा
20 सरोज भाजपा
21 पूजा भाजपा
22 पूनमचंद कांग्रेस
23 आशादेवी कांग्रेस
24 सरिता चौहान कांग्रेस
25 सरोज देवी भाजपा
26 रजनी देवी भाजपा
27 श्रीराम भादू कांग्रेस
28 हेमी कांग्रेस
29 मुनीराम कांग्रेस
जिला परिषद परिणाम
कांग्रेस . 21
भाजपा . 08
कुल . 29


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000