बीकानेर जिला परिषद – वार्ड 26 से भाजपा तो 27 से कॉंग्रेस विजयी
श्री डूंगरगढ के जिला परिषद के वार्ड 26 और 27 का परिणाम घोषित हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 26 से भाजपा की प्रत्याक्षी विजय हुई है। वही वार्ड 27 की सीट कॉंग्रेस के हिस्से में गयी है।
वार्ड 26 में भाजपा को 9166 वोट मिले तो कॉंग्रेस को 8610 वोट मिले। सीपीएम को 5987 वोट मिले। वार्ड 27 में कॉंग्रेस को 9654, भाजपा को 7731 तो सीपीएम को 5253 वोट मिले, बसपा को 1061 वोट मिले।