♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मुम्बई – सिलेण्डर फटने से हुआ ब्लास्ट, 20 लोग घायल

मुंबई: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ा हादसा हो गया है। रविवार को मुंबई के लालबाग इलाके में ब्लास्ट हो गया, इस ब्लास्ट में 20 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि धमाका सिलेंडर फटने के कारण हुआ है। घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर तत्काल दमकल की दो गाड़ियां और दो जंबो टैंकर पहुंच गए। इसके अलावा पुलिस बल भी दुर्घटना क्षेत्र में जानकारी होते ही पहुँच गयी और राहत बचाव कार्य में जुट गयी।
मुंबई के लालबाग में सिलेंडर फटा
दरअसल, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उस समय हड़कंप मच गया, जब रविवार को अचानक यहां जोरदार धमाका हुआ। हर तरफ अफरा तफरी मच गयी।
बताया जा रहा है कि धमाका मुंबई के लालबाग इलाके में हुआ। यहां एक मकान में सिलेंडर फट गया। देखते देखते चीख पुकार मच गयी। हादसे में 20 लोग घायल हो गए।
हादसे में 20 लोग घायल
इस बार की जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम ने दी है। बीएमसी ने बताया कि मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और दो जंबो टैंक मौजूद हैं। वहीं स्थिति पर काबू पाया जा रहा है। राहत बचाव जारी है। सभी घायलों को बचा कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के बाद आसपास के लोग सहम गए है।
मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और दो जंबो टैंक मौजूद
धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग सुन कर दहल गए और मौके पर भीड़ लग गयी। घायलों की चीखे सुनाई देने लगी तो उन्हें बचाया जाने लगा। फ़िलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और हादसे की जाँच की जा रही है।
घायलों का इलाज किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल में चल रहा है। वहीं मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर लालबाग क्षेत्र में हुए सिलेंडर धमाके में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची है।


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000