♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बुर्ज खलीफा जितना बड़ा उल्का पिंड आ रहा है पृथ्वी की और, क्या होगा 29 नवंबर को ?

समय समय पर धूमकेतु धरती के लिए खतरा बनते रहे हैं। ऐसी ही स्थिति आगामी 29 नवंबर को हो रही है। अमेरिकी अंतरिक्षण एजेंसी नासा ने पता लगाया है कि एक विशालकाय उल्कापिंड धरती की तरफ बढ़ रहा है। इसका आकार दुनिया की सबसे ऊंची दुबई की मशहूर बिल्डिंग बुर्ज खलिफा जितना बड़ा है। यह उल्कापिंड मिसाइल से कई गुना तेज गति से बढ़ रहा है, लेकिन इस बात की जरा भी आशंका नहीं है कि यह धरती से टकराएगा। नासा के मुताबिक, 29 नंवबर की रात यह उल्कापिंड धरती से कुछ हजार किमी दूर से गुजरेगा। अभी इसकी गति 90000 किमी प्रति घंटा है।
नासा लंबे समय से इस उल्कापिंड पर नजर रखे हुए है। इस उल्कापिंड को 153201 2000 WO107 नाम दिया गया है।
इसका आकार 820 मीटर है, जबकि बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 829 मीटर है। मिसाइल की औसत गति 4000 किमी प्रति घंटा होती है। वहीं बंदूक की गोली साढ़े चार हजार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। इस लिहाज से इस उल्कापिंड की गति बहुत अधिक है। नासा ने इसे नियर अर्थ ऑब्जेक्ट की श्रेणी में रखा है यानी यह धरती के करीब से जरूर गुजरेगा, लेकिन टकराने की आशंका नहीं है। इस तरह खगोलशास्त्रियों ने एक बार फिर राहत की सांस ली है। बता दें, इस साल कई खतरनाक धुमकेतू धरती के करीब से गुजर चुके हैं। गनिमत यह रही कि कोई धरती से टकराया नहीं।


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000