♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सर्दी की दस्तक के साथ अगले 24 घण्टे में यहां हो सकती है बारिश

रात का तापमान लक्षद्वीप के अधिकतर हिस्सों में तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में सामान्य से ऊपर रहा। इसके साथ ही तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, राजस्थान, कोंकण, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
विदर्भ और तेलंगाना के कई हिस्सों में तथा पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। गंगा तट के अधिकांश स्थानों पर सामान्य (-1.5 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) नीचे पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके के अधिकतर हिस्सों में तथा तटीय आंध्र प्रदेश और मराठवाड़ा के कई स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से और सिक्किम के कुछ स्थानों के साथ ही हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, गुजरात, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे रहा।
उमरिया (पूर्वी मध्य प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल से अलग-थलग स्थानों पर आंधी तूफान का असर रहा।
अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, केरल, माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ बारिश होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के दौरान केरल में कई स्थानों पर, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर तथा असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, गुजरात , कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000