♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राजस्थान मौसम : बीती रात में चूरू रहा सबसे ठंडा, सुबह शाम सताने लगी सर्दी

जयपुर। जम्मू कश्मीर के बारालाचा दर्रे पर हुई बर्फबारी के बाद उत्तर भारत के कई जगहों पर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे तेज ठंडी हवाओं के साथ-साथ सुबह शाम के तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली।
मंगलवार को 10.8 डिग्री के साथ चूरू प्रदेश में सबसे सर्द रात रही। भीलवाड़ा में भी 11.7 डिग्री पर रात का तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के छह जिलों में 14 डिग्री के नीचे रात का तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले चार दिन पूर्व हिल स्टेशन माउंट आबू प्रदेश के प्रमुख नौ शहरों में भी सबसे ठंडा रहा था। यहां का न्यूनतम पारा 25 अक्टूबर को 8 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार को 11.8 तापमान दर्ज किया गया।
तीन से चार दिन रहेगा ऐसा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक माउंट आबू, चुरू में बीते चार साल में पहली बार अक्टूबर महीने में तापमान में इतनी गिरावट देखने को मिली है। यहां बीते तीन दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां गत शनिवार को रात का पारा 12 डिग्री पर था। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में हुई बर्फबारी व राजस्थान में नमी कम होने के साथ उत्तरी-पश्चिमी हवा शुरू हो चुकी है, जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। अभी तीन से चार दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
जयपुर में रात का पारा रहा 16.9 डिग्री
राजधानी में भी बुधवार सुबह मौसम में हल्की ठिठुरन रही। सुबह का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में रात का तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं माउंट आबू के बाद अब प्रदेश में चूरू में 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूतनम रात का तापमान की बात की जाए तो जोधपुर में 15.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में 16 डिग्री, भीलवाड़ा में 11.7 डिग्री, वनस्थली में 15 डिग्री, पिलानी में 12.7 डिग्री, कोटा 15.9 डिग्री,स.माधोपुर में 17.2 डिग्री, बूंदी में 18.8 डिग्री, डबोक में 13.4 डिग्री, चित्तौड़ में 12.5 डिग्री, बाड़मेर में 16.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000