चूरू : विवाहिता के साथ दुष्कर्म, 3 देवरों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
चूरू : इस्तगासे के आधार पर थाने में सोमवार को 16 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने को लेकर देवरों व आरोपियों का देहशोषण में सहयोग व दहेज के लिए प्रताड़ित करने को लेकर पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
एसएचओ गोविन्दराम विश्नोई के अनुसार गाव भट्टू कला, हरियाणा हाल निवासी रैयाटूंडा ने रिपोर्ट दी कि उसकी शादी 31 मार्च, 2012 में भट्टू कला के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पति सहित ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने लगे।
उसके तीन देवर उसके साथ दुष्कर्म करते थे। पति सहित ससुराल के लोग आरोपियों का देहशोषण में सहयोग करते थे और दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करते।