♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

2020 जाते जाते महाप्रलय ला सकता है, ऐसा भयानक भूकम्प की तबाह हो जायेगे ये शहर

साल 2020 काफी मनहूस साबित हुआ। एक के बाद एक कई आपदाएं और सबसे बड़ी महामारी लोगों ने देखी। कोरोना की वजह से दुनिया सालों पीछे ही चली गई। स्कूल-कॉलेज बंद हो गए। लोगों के ऑफिस क्लोज हो गए। कई लोगों को तो अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। अब बस लोगों को ये उम्मीद है कि जल्द ये साल गुजर जाए और अगले साल चीजें नॉर्मल हो जाए। लेकिन शायद अभी 2020 के इरादे कुछ ऐसे नहीं है। मुसीबत अब भारत के ऊपर टूट सकती है। जी हां, एक रिसर्च में सामने आया है कि जल्द ही भारत के पूरे हिमालय क्षेत्र में तेज भूकंप के झटके आ सकते हैं। इस क्षेत्र में अंदर ही अंदर हलचल तेज हो रही है।
रिसर्च में सामने आया है कि जिस तरह अंदर हलचल है, उससे इस एरिया में तेज भूकंप के झटके आ सकते हैं। इससे हिमालय के आसपास के कुछ शहरों के तबाह होने की संभावना है। आइये आपको बताते हैं किन शहरों के ऊपर मंडरा रहा है तबाही का खतरा…
भारत के सिर का ताज हिमालय ना सिर्फ देश को नॉर्थ की ठंडी हवाओं से बचाता है, बल्कि दुश्मनों को भी देश में घुसने से रोकता है। हिमालय की चोटियां देश की सुरक्षा में लंबे समय से खड़ी हैं।
हिमालय ना सिर्फ भारत बल्कि चीन और पाकिस्तान तक फैला है। ऐसे में अगर इस एरिया में कोई भी हलचल होती है, तो उसका असर ना सिर्फ भारत पर पड़ेगा बल्कि पाकिस्तान और चीन को भी इससे भारी तबाही हो सकती है।
इस बीच अब एक रिसर्च के रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमालय के नीचे काफी तेज बदलाव हो रहे हैं। नीचे की हलचल ऐसी है जो अगर फूटी तो देश में महाप्रलय आ जाएगा। इस महाप्रलय में तेज भूकंप के झटके आएंगे जिससे देश थर्रा जाएगा।
सिस्मोलॉजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिमालय के नीचे काफी तेज हलचल महसूस की जा रही है। इससे अनुमान लगाया गया है कि यहां जल्द भयानक भूकंप आ सकता है।
ये रिपोर्ट एरिया के जिओलॉजिकल, हिस्टोरिकल और जियोफिजिकल डेटा को एनालाइज कर बनाया गया है। इस स्टडी में एरिया की मिटटी, वहां के चट्टान पर खास नजर रखी गई। इन्हें स्टडी कर पाया गया कि जल्द ही इस एरिया में भयानक भूकंप आ सकता है।
इस स्टडी का हिस्सा रहे रिसर्चर स्टीवन जी वोस्नोस्की ने बताया कि अगर शोध के परिणाम सही हैं, तो इसका नुकसान सिर्फ भारत, बल्कि पाकिस्तान और चीन में भी देखने को मिलेगा। ये अब तक का सबसे बड़ा भूकंप हो सकता है।
बात अगर इससे भारत में आई तबाही की करें, इससे देश के देश के दो शहरों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचेगा। वो है चंडीगढ़ और देहरादून। इन दो शहरों के अस्तित्व पर ही खतरा आ सकता है।
इसके अलावा जिस शहर को सबसे ज्यादा तबाही झेलनी पड़ेगी वो है नेपाल का काठमांडू शहर। रिसर्चर्स के मुताबिक, भूकंप के झटके इतने तेज होंगे कि ये कुछ शहर पूरी तरह जमींदोज हो जाएंगे।
हालांकि, ये भूकंप कब आएगा इसे लेकर रिसर्चर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन लोगों को जब इस स्टडी का पता चला तो कई लोगों ने इसे 2020 में ही हो जाने का अंदाजा लगाया। कई है कि इससे अधिक बुरा अब ये साल कुछ और लेकर नहीं आ सकता।


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000