♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मोमासर के बजरंग सुथार को मिला सवाई जगत सिंह अवार्ड 2020

मोमासर के दिव्यांग चित्रकार बजरंग सुथार को गुरुवार को जयपुर राजघराने के महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय म्यूजियम द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार सवाई जयपुर अवार्ड 2020 के अंतर्गत महाराजा सवाई जगत सिंह अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जयपुर के सिटी पैलेस में किया गया। कोविड 19 के चलते इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल किया गया।
महाराजा सवाई जगतसिंह अवार्ड हर वर्ष 27 अलग अलग विधाओं में उल्लेखनीय कार्य करने पर दिया जाता है। जिसके अंतर्गत 31 हजार रूपये, चांदी का कलश, शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
बजरंग सुथार को ये पुरुस्कार विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को सक्षम करने के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि बजरंग सुथार अपने उल्टे हाथ की दो अंगुलियों और अंगूठे की सहायता के पेंटिंग करते है। बजरंग के युवा अवस्था मे पैरालाइज हो जाने के कारण शरीर अधिकांश हिस्से ने काम करना बन्द कर दिया था। ऐसे में उन्होंने हिम्मत ना हारते हुए उल्टे हाथ की दो अंगुलियों और अंगूठे की मदद से पेंटिंग करनी शुरू की थी।
मोमासर में ये सम्मान प्राप्त करने वाले बजरंग सुथार दूसरे व्यक्ति है। इससे पहले 2013 में मोमासर के विनोद जोशी को ये सम्मान विलुप्त होती लोक कलाओं को संरक्षण देने और उनके उन्नयन के लिए दिया गया था। ग्रामीणों ने इसे गाँव के गौरव की बात बताता। यहाँ उल्लेखनीय बात ये भी है कि बजरंग सुथार विनोद जोशी को अपना गुरु मानते है। विनोद जोशी को सवाई जयपुर अवार्ड के अंतर्गत 2013 में राजा काकिल देव अवार्ड से सम्मानित किया गया था।


 
 


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000