♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सपना चौधरी ने दिया बेबी बॉय को जन्म, जनवरी में की थी गुपचुप शादी।

नई दिल्ली। मशहूर हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी के घर नन्हा मेहमान आया है। सपना ने रविवार को बेटे को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक मां और बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। सपना के घर में किलकारी गूंजने की खबर आई तो प्रशंसक भी हैरान रह गए क्योंकि उनकी शादी की जानकारी सामने नहीं आई थी।
जब प्रशंसकों ने सवाल पूछने शुरू किए तो सपना चौधरी के पति वीर साहू फेसबुक पर आए और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।
वीर साहू ने वीडियो में कहा कि ‘किसी की निजी जिंदगी को लेकर इस तरह से लोगों का हस्तक्षेप क्या सही है? हमने अपनी मर्जी से शादी की है, इससे लोगों को क्या एतराज है?’ हालांकि इससे पहले दोनों का नाम जोड़ा जाता रहा है लेकिन ना तो सपना और ना ही वीर ने कभी इसकी पुष्टि की थी। तो चलिए इसी कड़ी में आपको वीर साहू के बारे में बताते हैं।
दरअसल लंबे समय से प्रशंसक सपना चौधरी के दुल्हन बनने का इंतजार कर रहे थे। सपना चौधरी की मां नीलम ने अपनी बेटी की शादी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसी साल जनवरी में सपना चौधरी और वीर साहू ने कोर्ट मैरिज की। वीर साहू के फूफा का निधन हो गया था इस वजह से शादी के बाद कोई कार्यक्रम नहीं किया गया। वहीं शादी के ठीक नौ महीने बाद सपना चौधरी मां बनी हैं। इससे पहले मीडिया में खबरें आई थीं कि सपना चौधरी ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू से सगाई कर ली है। बताया जाता है दोनों करीब चार साल से रिलेशनशिप में थे।
कौन हैं वीर साहू
वीर साहू एक गायक, संगीतकार, गीतकार और हरियाणवी अभिनेता हैं। उन्हें बब्बू मान के नाम से भी जाना जाता है। स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वीर बहुत प्रतिभाशाली रहे हैं। उन्हें संगीत का बहुत शौक था, लेकिन संगीत के क्षेत्र में पांव जमाना आसान नहीं था, इसलिए एमबीबीएस की पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी। साल 2016 में आए उनके म्यूजिक वीडियो ठाडी बॉडी ने उनकी किस्मत बदल दी और वह बहुत लोकप्रिय हुए। उसके बाद 2017 में आई रसूख आला जाट और आह चक ने तो वीर की लोकप्रियता और बढ़ा दी।


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000