कोरोना अपडेट – देश में पिछले 24 घण्टे में मिले 80472 नए पॉजिटीव, 1179 की मौत
देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। भारत (India) में कोरोना से 62,23,519 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 97,529 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि 51 84,634 इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से अधिक है। सक्रिय मामलों (Active Cases) की कुल संख्या 9,40,473 है।
Live Updates-
- COVID19 के लिए 29 सितंबर तक कुल 7,41,96,729 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से कल 10,86,688 नमूनों का परीक्षण किया गया: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)
- देश में 24 घंटे में कोरोना के 80,472 नए केस, 1179 की मौत
- देशभर में कोरोना का आंकड़ा 62.23 लाख पार, 97 हजार से ज्यादा की मौत
महाराष्ट्र में संक्रमितों आंकड़ा 13 लाख 66 हजार पार
वहीं पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 13,66,129 है।
इस समय यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 2,60,363 है। वहीं 10,69,159 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 36,181 लोग कोरोना की चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।2,60,363
मुंबई में अब तक 8,883 की मौत
मुंबई में संक्रमितों की संख्या पहुंच 2,02,614 गई है। यहां पर अब तक 8,883 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि रातह की बात ये है कि यहां पर 1,67,202 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 26,124 है।
दिल्ली में 2.43 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों लगातार इजाफा हो रहा है। यहां गुरुवार को को 24 घंटों में कोरोना के 3834 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 36 मरीजों की जान गई है। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 2 लाख 76 हजार 325 हो गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 27,524 है। वहीं 2,43,481 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 5,320 लोगों की जान जा चुकी है।