भाजपा चूरू जिला प्रभारी बनने पर राम गोपाल सुथार का हुआ सम्मान
श्री डूंगरगढ कस्बे के भाजपा नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम गोपाल सुथार के चुरू जिला प्रभारी बनने पर उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। श्री डूंगरगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है, गुरुवार को कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया उत्साहित कार्यकर्ताओं ने सुतार को फूल मालाएं पहना कर मिठाई खिला कर स्वागत किया।
राम गोपाल जी को शुभकामना देने और उनके स्वागत करने वालों में पार्षद गोपाल शास्त्री व्यास, शिवप्रसाद तावनिया पूर्व पार्षद व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नवरत्न सिंह राजपुरोहित, हरिराम बिश्नोई, छगनलाल दर्जी, रजत आसोपा, ऑस्कर ठेकेदार बिलाल बहलीम, पुरखाराम चौधरी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
इस अवसर पर राम गोपाल जी सुथार ने कार्यकर्ताओं से संगठन में मजबूती के साथ ईमानदारी निष्ठा लगन से कार्य करने की प्रेरणा दी, इस अवसर पर सुथार ने बताया कि पार्टी ने एक छोटे कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर उनको गौरवान्वित किया है।