♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मृत लड़की हुई जिंदा, अंतिम संस्कार के समय खोली आंखें


इंसान के जन्म और मरण पर किसी का जोर नहीं चलता। तभी जिस शख्स के जिंदा रहने पर लोग उसे प्यार करते हैं। वहीं उसके मर जाने पर उससे डरने लगते हैं। इसी बीच अगर आपको पता चले कि मृत व्यक्ति अचानक जीवित हो गया तो जाहिर तौर पर आपके होश उड़ जाएंगेा। ऐसा ही कुछ अमेरिका के मिशिगन (Michigan) में भी हुआ। यहां एक 20 साल की एक युवती के अंतिम संस्कार (Funeral Ceremony) की तैयारी चल रही थी। तभी किसी ने युवती की आंखे खुलती हुई देखी। मरी हुई लड़की को दोबारा जिंदा होते देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। हालांकि बाद में डॉक्टरों ने मामले की जांच की।

चिकित्सकों ने पाया कि युवती जीवित थी। उसे गलती से मृत घोषित (Declares Dead) कर दिया गया था। लड़की का नाम तिमेशा बिउचैंप है। दरअसल युवती शारीरिक रूप से विकलांग थी। रविवार की सुबह परिवार वालों ने उसे घर में बेहोश पाया। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया। मेडिकल स्टाफ ने उसका चेकअप किया तो युवती की सांस नहीं चल रही थी। ऐसे में उसे CPR की मदद से कृत्रित आक्सीजन दी गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में उसे नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने युवती को आधिकारिक तौर से मृत घोषित कर दिया।

इतनी कम उम्र में युवती के साथ ऐसा होने से उसके घरवाले काफी मायूस दिखें। वे लड़की के शव को अंतिम संस्कार के लिए एक फ्यूनरल होम में पहुंचे। यहां एक स्टाफ मेंबर ने लड़की को आंखे खोलते हुए देखा। उसने इसकी सूचना दूसरे लोगों को दी। मृत युवती की दोबारा मेडिकल जांच कराई गई तो पता चला कि लड़की जीवित है और उसकी सांसें चल रही थी। लड़की को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अभी उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000