देश मे कोरोना ने एक दिन के केस में अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़ा
दिल्लीः भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जिसकी वजह से अब तक करीब 38 हजार लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर करीब 18 लाख से ज्यादा हो गई। भारत में कोरोना बहुत तेजी से पांव पसारता जा है आखिरी चौबीस घंटे में 52,972 नए मरीज मिले हैं और 771 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक दिन में सर्वाधिक केस के मामले में भारत ने अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 47 हजार से अधिक तो ब्राजील में 25 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
2 अगस्त को इन देशों में आए सबसे अधिक केस
बीते 24 घंटे में भारत में 52 हजार 971, अमेरिका में 47 हजार 511, ब्राजील में 25 हजार 800, पेरू में 21 हजार 358, कोलंबिया में 11 हजार 470, दक्षिण अफ्रीका में 8195, रूस में 5387, अर्जेंटिना में 5376, फिलीपिंस में 4953 और मेक्सिको में 4853 नए मामले सामने आए। अमेरिका में कुल मरीजों का आंकड़ा 48 लाख के पार पहुंच गया है, जिसमें 1 लाख 58 हजार 365 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 23 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 22 लाख से अधिक है।कोरोना के सर्वाधिक मामले अमेरिका में ही हैं, इसके बाद ब्राजील का नंबर आता है।
ब्राजील में कोरोना कुल मरीजों की संख्या 27 लाख से अधिक है, जिसमें 94 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कोरोना से करीब 19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 55 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। वहीं, दुनिया में कुल मरीजों का आंकड़ा 1 करोड़ 82 लाख से अधिक हो गया है, जिसमें 6 लाख 93 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 1 करोड़ 14 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, दुनिया के 215 देश कोरोना से प्रभावित हैं।