राजस्थान पुलिस महकमे में हुए बड़े स्तर पर तबादले
Jaipur 02 August 2020
पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह की ओर से जारी इस सूची में 44 उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला हुआ है।
जीआरपी में उपाधीक्षक- नरेंद्र कुमार होंगे, बीकानेर में पुलिस उपाधीक्षक पीएमडीएस हितेश मेहता और दसवीं बटालियन के सहायक कमांडेंट कालूराम वर्मा होंगे। वहीं बीकानेर संभाग में भी फेरबदल हुआ अब नोहर में महेंद्र सिंह राजवी होंगे वृत्तधिकारी तो भादरा के वृत्तधिकारी के रूप में बृज मोहन असवाल को लगाया है।
चूरू एससीएसटी सेल में उपाधीक्षक राजीव परिहार भादरा से चुरू लगाया है।