प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 1120 नए कोरोना संक्रमित मिले
Jaipur 26.07.2020
राजस्थान में शुक्रवार को रात 8.30 बजे तक कोरोना के 1120 नए पॉजिटिव केस सामने आए और 11 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 35298 है, जिसमें 9,379 सक्रिय मामले और 613 मौतें शामिल हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 33,595 है, जिसमें 9,125 सक्रिय मामले और 598 मौतें शामिल हैं। राजस्थान में गुरुवार को 886 कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ ही 11 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में अब तक 33,220 कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही 594 लोगों की मौत हुई। 8811 एक्टिव केस हैं।

उधर, प्रदेश के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जहां पॉजिटिव केस अधिक आ रहे हैं, वहां रेंडम और क्लस्टर सैंपलिंग के जरिए जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसकी शुरुआत जोधपुर से होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिना किसी लक्षण वाले पॉजिटिव मरीजों को चिन्हित करना बड़ी चुनौती है। इसके लिए रेंडम और क्लस्टर सैंपलिंग शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है। प्लाज्मा थैरेपी का पिछले दिनों सफल परीक्षण किया गया है। अब आईसीएमआर की अनुमति लेकर सभी बड़े अस्पतालों में इसे शुरू किया जाएगा। लोगों को भी प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।