सरदारशहर के विद्यास्थली ने प्रथम वर्ष में रचा कीर्तिमान
सरदारशहर के विद्यास्थली स्कूल अपने प्रथम वर्ष में ही उत्कृष्ट परिणाम देकर स्थानीय शिक्षा क्षेत्र में परचम लहराया है। विद्यालय का सीबीएससी विज्ञान वर्ग का रिजल्ट कुछ इस प्रकार रहा जिसमे राहुल भार्गव 93.00%, सेजल सैनी 90.20% ,खुशी सोनी 88.8%,सुरभि सोनी 88% ने डंका बजाया। इसी प्रकार सीबीएससी वाणिज्य वर्ग में निवेदिता सेठिया 94.2% महक जैसनसरिया 93.2%,साक्षी जैन 90.6%, श्रेयांश बोहरा 90.20 ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय में कुल विद्यार्थी 33 प्रविष्ट हुवे थे जिसमे 90% से अधिक 06 विद्यार्थी , 80% से अधिक 09 विद्यार्थी तथा 75% से अधिक 06 विद्यार्थी रहे। बाकी सभी विद्यार्थीयो ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
बच्चों के सम्मान समारोह में संस्था प्रधान पवन डागा ने बच्चो को मुहँ मीठा करवाकर एंव माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संस्था प्रधानाचार्य नेहा डागा ने बच्चो प्रोत्साहित करते हुए निरन्तर मेहनत एंव कभी हार नही मानने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में स्कूल एडमिन मनीष शर्मा, एकेडमिक इंचार्ज ललित जैन, पूर्णिमा पींचा आदि उपस्थित थे।