विधायकों की परेड में 102 विधायक हुए शामिल
जयपुर 13 जुलाई 2020
राजस्थान कांग्रेस ने अपने विधायकों की परेड मीडिया के सामने करवा दी है। अभी-अभी सीएमआर में मीडिया के सामने सभी विधायको को लाया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित सभी नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाया है।
इन विधायकों में अशोक बैरवा, रामनारायण मीणा, चेतन डूडी, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय आदि भी शामिल हैं, जिन्हें सचिन के खेमे में माना जा रहा था। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में 102 का आंकड़ा सामने आ रहा है जबकि सरकारी मुख्य सचेतक महेश शर्मा ने 109 का दावा किया गया है।