राजस्थान की भजनलाल सरकार प्रदेश के स्कूली शिक्षा सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत अब राज्य के सरकारी स्कूलों में 1 से 5वीं तक का सिलेबस पूरी तरह बदल दिया गया है। नई पुस्तकों में अब बच्चों को वीर योद्धाओं, महापुरुषों और भारत के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराया जाएगा।
अब सिलेबस में इन्हें किया शामिल
क्लास 3
होली-दीपावली जैसे धार्मिक त्योहार
खेजड़ली का बलिदान में अमृता देवी सहित 363 बिश्नोईयों का बलिदान
पर्यावरण संरक्षण
क्लास 4
वीर दुर्गादास
महाराणा प्रताप
रामदेवरा पदयात्रा
संयुक्त परिवार
क्लास 5
क्रांतिनायक गोविंद गुरु
दयानंद सरस्वती
छत्रपति शिवाजी
नेताजी सुभाष चंद्र बास
बच्चों को अब पढ़ाया जाएगाः
•महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और वीर दुर्गादास जैसे योद्धाओं का जीवन चरित्र
•सुभाष चंद्र बोस, वल्लभभाई पटेल और दयानंद सरस्वती जैसे क्रांतिकारियों की जीवनी
भारतीय संस्कृति और लोकतंत्र की आधारभूत जानकारी
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, “अब शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेगी। बच्चों को भारतीय संस्कृति, इतिहास और भूगोल की व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी।”
RSCERT उदयपुर कर रहा है कोर्स तैयार
•कक्षा 1 से 5वीं तक की नई किताबें इसी सत्र से लागू होंगी।
•हिंदी, अंग्रेजी और EVS में 3 से ही महापुरुषों और लोकतंत्र की शुरुआत की जानकारी दी जाएगी।
किताबें स्थानीय भाषा और बोलियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं।
बड़े क्लासेस का नया सिलेबस इस प्रकार लागू होगा
6वीं से 9वीं
(सत्र 2026-27 से) एनईपी 2020, एनसीएफ 2023
11वीं
(सत्र 2026-27 से) एनसीएफ 2023
10वीं-12वीं
(सत्र 2027-28 से) नया कोर्स प्रस्तावित
क्यों खास है नया बदलाव?
•नई पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कृति और मूल्यों की जानकारी मिलेगी।
•किताबें अब मातृभाषा या लोकल भाषा में होंगी, जिससे बच्चों को समझने में आसानी होगी।
•जिलावार शब्दकोश तैयार किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्रीय बोलियों का समावेश हो सके।
हमारा उद्देश्य बच्चों को जड़ों से जोड़ना है। एनईपी के प्रावधानों के अनुसार सिलेबस तैयार किया गया है। बच्चा अपने नायक को जाने, यही हमारी प्राथमिकता है।”
मदन दिलवर, शिक्षा मंत्री, राजस्थान