टोंक शहर में फ्रेजर पुल स्थित बनास नदी में डूबने से मंगलवार को 8 जनों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, एएसपी बृजेन्द्रसिंह पहुंचे। इससे पहले स्थानीय लोगों ने बनास नदी में डूबे लोगों को निकालना शुरू कर दिया था। पुलिस ने बताया कि सभी लोग जयपुर के घाटगेट और हसनपुरा इलाके के बताए रहे हैं।
ईदुलजुहा का पर्व मनाने के बाद जयपुर से 11 जने मंगलवार को टोंक बनास नदी में पिकनिक मनाने आए थे। इनमें से तीन जने तो किनारे पर खाना बनाने लग गए। वहीं 8 जने बनास नदी में नहाने उतर गए। इस दौरान गहराई में चले जाने पर वे डूबने लगे। किनारे पर मौजूद कुछ लोगों ने चिल्लाकर अन्य लोगों को बुला लिया। इसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ गई और डूबे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।
लोगों ने बताया कि मृतक सभी युवा है। उनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच है। लोगों ने बताया कि संभवतया मृतकों को तैरना नहीं आता था। ऐसे में डूब गए। या फिर एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डूब गए। पुलिस फिलहाल अन्य जानकारी ले रही है।