वीडियो सामने आने पर मचा हड़कंप,विपक्ष हुआ हमलवार, कहा ये भी मध्यप्रदेश वाले धाकड़ का चेला*
💥प्रदेश एवं जिला भाजपा के नेताओं ने मामले को लेकर साधी चुप्पी
यूपी के मैनपुरी शहर के एक नामचीन मिष्ठान भंडार के संचालक के छोटे भाई के बेटे एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष के बेटे के इस समय सोशल मीडिया में 130 वीडियो वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं। भाजपा महिला नेता के बेटे की शादी हो चुकी है और महिला ने पति को छोड़ रखा है। भाजपा नेता महिला के बेटे का उसकी पत्नी से इन्हीं सब हरकतों के चलते विवाद चल रहा है। पिछले दिनों युवक ने पत्नी को सिगरेट से दागा था तो पत्नी ने पुलिस को बुला लिया था, लेकिन राजनीति परिवार का मामला होने के चलते रफा-दफा हो गया था। बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाता और उसे मानसिक प्रताड़ित करता था।
युवक की पत्नी ने थाने में शिकायत दी है। उसने बताया है कि मेरे पति का एक महिला से अवैध संबंध है और वो उसके साथ संबंध बनाते हैं। वीडियो बनाकर मुझे दिखाते हैं। कहते हैं कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी, मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं। मुझे शादी के बाद भी प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके अलावा सास और ननद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
वहीं, सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की करतूतों से पर्दा उठने लगा है। जनता इनको 2027 के चुनाव में सब सिखा देगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष सागर ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। एक पत्नी के होते हुए एक महिला से इस तरह से संबंध बनाना और अश्लील वीडियो बनाना भारतीय समाज की परंपरा का हिस्सा नहीं है।
दूसरी ओर भाजपा ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। साथ ही भाजपा महिला नेता ने फोन उठाना बंद कर दिया और शांत है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक भाजपा नेता का हाईवे का एक अश्लील वीडियो सामने आया था। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और मामला सामने आ गया है।