♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

श्री डूंगरगढ़ फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर धरना जारी, 1 फ़रवरी से विशाल प्रदर्शन की चेतावनी

श्री डूंगरगढ़ में फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर संघर्ष समिति द्वारा चल रहा धरना 8वें दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति का कहना है की 1 फ़रवरी से विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस अवसर पर कोंग्रेसी नेता तुलसीराम चोरडिया ने कहा की तब उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर विधायक गिरधारी महिया ने कहा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर इस ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु राशि आवटित करने की मांग रखी गयी है। और इस हेतु शीघ्र ही के प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा।

संघर्ष समिति के संयोजक श्याम सुन्दर आर्य ने कहा की कल से आंदोलन तेज करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में टोलियाँ बनाकर जाएंगी। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, भाजपा नेता धर्माराम कुकणा, एडवोकेट भरत सिंह राठौड़, पूनमचंद नेण, सोहन लाल ओझा, राम सिंह, भंवर लाल बाना, श्रवण कुमार भाम्भू, चांदाराम चाहर, प्रभु राम बाना, रतन सिंह राठौड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किये।.

इस अवसर पर नत्थूनाथ मंडा, प्रहलाद भाम्भू, रेखा राम लूखा, तोलाराम जाखड़, विवेक माचरा, मूलाराम भादू, धर्मपाल बांगड़वा, किशनाराम खिलेरी, हरिराम बेरा, भंवर लाल पांडर रामकिशन आदि सेकड़ो लोग धरने पर उपस्थित थे।


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000