♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सेरुणा गांव में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी का हुआ स्वागत

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी और निवर्तमान जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत का बुधवार को सेरूणा गांव में श्री डूंगरगढ़ देहात और बापेऊ मंडल के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धुड़ाराम डेलू, बापेऊ मंडल अध्यक्ष गिरधारी गोदारा, जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वा,श्री डूंगरगढ़ देहात मंडल महामंत्री जगदीश पारीक के नेतृत्व में कस्बे सहित आसपास के डेढ़ दर्जन गांव के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस मौके पर भाटी ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी में लग जाएं ओर सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को उपहार के रूप के विजय श्री दिलवाने का काम करें। कार्यक्रम में भाजपा देहात के महामंत्री कुम्भनाथ सिद्ध, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसुम सारस्वा,शुभकरण बिश्नोई रामनिवास बिश्नोई,रामरतन बिश्नोई, अगरसिंह पड़िहार,ओमप्रकाश सोनी,बाबूलाल सारस्वत, भागू नाथ ,पवन स्वामी, राजेन्द्र बाल्मिकी,मुकेश पंवार ओमप्रकाश सुथार,गोरीशंकर स्वामी, माणक स्वामी,जगदीश भादू सहित पार्टी पधाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।


विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)



Get Your Own News Portal Website 
Call or WhatsApp - +91 8809 666 000

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666 000