राजगढ़ : पत्नी ने पति पर लगाया अत्याचार का आरोप, मारपीट का वीडियो आया सामने
राजगढ़/श्याम जैन
राजगढ़ सादुलपुर के वार्ड 27 के गुलपुरा मोड रोड का यह वीडियो है, जिसमें शिक्षक अंतरसिंह प्रजापत अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए ज्यादती कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार अंतरसिंह अपनी पत्नी सरिता के साथ लंबे समय से ऐसा अत्याचार पूर्ण व्यवहार करते हुए उसे प्रताड़ित करता रहता है। इस स्थिति से पीड़ित सरिता ने यहां के ग्रामीण न्यायालय में भरण पोषण का वाद प्रस्तुत कर रखा है, जो अभी तक न्यायालय में विचाराधीन है।
राजगढ़ में पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट और अत्याचार का आरोप, वीडियो आया सामने pic.twitter.com/b2XaLtjTpJ
— Khabar hi Khabar (@khabarhikhabar) January 19, 2023
आरोप है कि उस वाद को वापस लेने के लिए अंतर सिंह ने अपनी पत्नी पर अत्याचार और बढ़ा दिए हैं। यह व्यक्ति किस प्रकार मारपीट और अन्याय कर रहा है उसका एक वीडियो जैसे तैसे पड़ौसियों ने बना लिया अन्यथा लगता है कि घर के अंदर तो अत्याचार की सीमाएं लांघ दी जाती होगी।
इस संबंध में सरिता ने 19 जनवरी को राजगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया है। मुकदमे में बताया गया है कि उसका पति शादी के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से टॉर्चर करता रहता है और अब तो अत्याचार हद से ज्यादा बढ़ गया है। एफआईआर के अनुसार अंतरसिंह अपनी पत्नी पर दबाव डाल रहा है कि ग्रामीण न्यायालय में पेश किया गया वाद वापस उठा ले अन्यथा वह उसकी हत्या करवा देगा। आदतन अपराधियों को सुपारी देकर बलात्कार करवा कर मरवा देगा। इस मामले में पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 323, 341 और 504 के अंतर्गत ही मुकदमा दर्ज किया है।