राजगढ़/श्याम जैन
राजगढ़ सादुलपुर थाना क्षेत्र में प्रमुख धार्मिक पर्व मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी की रात्रि को बहुत दु:खद घटना हुई है। एक दुर्घटना में दो युवक काल कलवित्त हो चुके हैं। तीसरा गंभीर रूप से घायल है, जो राजगढ़ के श्रीनाथजी हॉस्पिटल में भर्ती है जबकि चौथा व्यक्ति सुरक्षित बच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजगढ़ से एक आई-20 कार ढंढाल शेरा गांव की तरफ जा रही थी। उस गांव में कार में तीन नहीं चार व्यक्ति सवार थे। ढंढाल रोड़ गौशाला के पीछे से हाईवे क्रॉसिंग/बाय पास पर अचानक कोई गाय गाड़ी के आगे आ गई। जिस कारण गाड़ी हादसे का शिकार हो कर पलट गई। कार में सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा घायल हो गया। चौथा व्यक्ति सुरक्षित है। मृतकों और घायलों की जानकारी फिलहाल कारणवश नहीं दी जा रही।
मृतक व घायल एक ही गांव के बताए जा रहे हैं, जबकि चौथा व्यक्ति हरियाणा निवासी निकट का रिश्तेदार है। दोनों शवों को राजगढ़ के राजकीय रेफरल अस्पताल की मोर्चरी में लाई जा चुकी है एवं पुलिस कार्यवाही जारी है। घायल का अभी तक श्रीनाथजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।मृतक उमेश और सोमबीर है, जबकि ढंढाल शेरा का ही सुनील पूनियां घायल है। इनके रिश्तेदार बालसमंद (हरियाणा) के ओमप्रकाश बच गए जो सुरक्षित हैं…)