
सरदारशहर चुनावी रण : गोगासर में भाजपा ने की चुनावी सभा चुनावी
सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव 2022 के रण में ग्रामीण जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बुधवार को गोगासर के देव तुल्य बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी श्री अशोक पींचा ने आने वाली 5 दिसंबर को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। आप सभी लोगों का आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। आप सभी गणमान्य प्रबुद्धजनों के द्वारा किये गये मान व सम्मान के लिए आपका बहुत बहुत आभार व धन्यवाद।
आज के ग्रामिण जनसम्पर्क अभियान में पूर्व गृह मंत्री, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री गुलाब चन्द जी कटारिया, चुरू जिले के सासंद श्री राहुल कस्वां जी, श्री अभिनेष महर्षि विधायक रतनगढ़ व अन्य नेतागणों व जन प्रतिनिधियों ने सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव 2022 में 5 दिसंबर को भाजपा के पक्ष में विकास के नाम पर मतदान करने की अपील की।
आज संपूर्ण विश्व में भारतीय जनता पार्टी के नाम का डंका बज रहा है और राजस्थान भी आने वाले समय में अछूता नहीं रहेगा इसलिए आने वाले समय की शुरुआत सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से कर गहलोत सरकार के कुशासन व विरोधी नीतियों के 4 सालों को सबक सिखाने के लिए भाजपा को वोट देकर सरकार को आईना दिखाने का काम करें।
विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है। कांग्रेस पार्टी के कुशासन के 4 सालों की यातनाओं को हम सब ने झेला है अपने वोट की चोट से गूंगी बहरी सरकार के कानों में आने वाली 5 तारीख कमल के निशान पर अपने वोट के चोट की गुंज से सरदारशहर को कांग्रेस मुक्त बनायें।