साल के सबसे बड़े दिन में सूर्य छुपा चंदा की ओट, देखें फोटो
आषाढ़ कृष्ण अमावस्या रविवार यानी आज साल का सबसे बड़ा दिन है। वहीं सबसे छोटी रात होगी। 13 घंटे 42 मिनट का दिन रहेगा, वहीं रात 10 घंटे 19 मिनट की रहेगी। सूर्य की किरण ज्यादा देर तक धरती पर रहेगी, ऐेसे में कुछ देर के लिए परछाई भी नजर नहीं आएगी। आज साल का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण भी है, जिसकी अवधि 5 घंटा 48 मिनट रहेगी, हालांकि जयपुर में सूर्यग्रहण की अवधि 3 घंटा 28 मिनट रहेगी।
तडक़े 3 बजकर 15 मिनट पर सूर्य का दक्षिणायन में प्रवेश हुआ। सूर्योदय सुबह 05 बजकर 37 मिनट पर हुआ, सूर्यास्त शाम 7 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में दिनमान 13 घंटे 42 मिनट रहेगा। जबकि रात 10 घंटे 19 मिनट की होगी। अब धीरे—धीरे दिन छोटे होने और रातें बड़ी होना शुरू होगी, यह क्रम 22 दिसम्बर तक चलेगा। 22 दिसम्बर को सबसे छोटा दिन होगा और सबसे बड़ी रात होगी।